फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए : 14 स्वर्ण पदकों में आठ पर छात्राएं काबिज, 18 सितंबर को होगा दीक्षांत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के 27वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने में छात्राएं आगे हैं। 14 स्वर्ण पदकों में आठ पर छात्राएं काबिज हैं। समारोह में 49 मेधावियों को कुल 63 पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें छात्रों को 35 और छात्राओं को 28 पदक मिलेंगे। इसमें 14-14 स्वर्ण, रजत और कांस्य के साथ 21 प्रायोजित पदक शामिल हैं। विवि में दी जाने वाली कुल 649 उपाधियों में 128 छात्राओं और 521 छात्रों को मिलेंगी।

यह जानकारी सीएसए विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को होने वाले दीक्षांत की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख शामिल होंगे।

दीक्षांत में बीएससी (ऑनर्स) में 250, बीटेक में 75, बीएफएस-सी में 25, एमएससी-कृषि में 126, एमएससी-गृहविज्ञान में 17, एमएससी-उद्यान में 16, एमबीए में 71, पीएचडी में 69 छात्रों को उपाधि दी जाएगी। विवि की ओर से 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को लगभग 20 हजार रुपये कीमत वाली किट दी जाएंगी।

विवि के दो शिक्षक डॉ. रितु पांडेय और डॉ. पीके भदौरिया को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल सम्मानित करेंगी। बीएससी फॉरेस्ट्री के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गौरवी शुक्ला विकसित भारत पर भाषण देंगी।

गोद लिए गांव में हुई चित्रकला, कहानी लेखन व भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को राज्यपाल सम्मानित करेंगी। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. नौशाद खान, डॉ. पीके सिंह, डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. खलील खान आदि मौजूद रहे। वहीं, देर शाम विवि के कैलाश भवन सभागार में दीक्षांत समारोह का रिहर्सल भी किया गया।
विज्ञापन




इनको मिलेगा स्वर्ण पदक

छात्र



कोर्स

अमन तिवारी

बीटेक-कंप्यूटर साइंस

दीपक गुप्ता

बीटेक-इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन

साक्षी सिंह

बीटेक-डेयरी टेक्नोलॉजी
वर्तिका सचान
बीटेक-कृषि इंजीनियरिंग

नितेश पाल

बीटेक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग
राघवेंद्र यादव

बीएससी (ऑनर्स) कृषि

सौम्या वाजपेयी

बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी साइंस

स्मिता राठौर

बीएससी (ऑनर्स) वानिकी

वैभव दीक्षित

बीएससी (ऑनर्स) उद्यान

मोहम्मद मुकीम
बीएफएस-सी (फिशरीज साइंस)
अर्चिमाला महतो
एमएससी-कृषि

शालिनी पाल

एमएससी-उद्यान

अंजना सिंह

एमबीए

अंशिका शुक्ला

एमएससी-गृहविज्ञान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें