यूपी के कन्नौज जिले में एक मां की निर्दयता का किस्सा सुनकर आप दंग रह जाएंगे। चार साल के बच्चे के साथ इतनी बेदर्दी से पेश आई मां कि आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
2 of 5
बेटे के पैर पर चोट के निशान
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने करीब पांच साल पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक महिला से कोर्ट मैरेज की।
विज्ञापन
3 of 5
बेटे के पैर पर चोट के निशान
- फोटो : अमर उजाला
इनका चार साल का बेटा है। सोमवार को बच्चे का पिता कहीं गया था। इस दौरान बेटे ने पैंट में शौच कर दिया। यह देख बेटे की मां आग बबूला हो गई।
4 of 5
बेटे के पैर पर चोट के निशान
- फोटो : अमर उजाला
उसने बच्चे को जमकर पीटा। इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो गर्म चिमटे से बच्चे के पैर व शरीर के अन्य हिस्से में दाग दिया।
इससे वह चीखने लगा। बच्चे को चीखता देख आसपास के लोग जुट गए। इस बीच मां भाग निकली। कुछ देर बाद पिता घर आया और बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि वह मां की खोजबीन कर रहा है।