फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिदायत दी थी "फिर से उसके साथ ऐसी हरकत की तो जवाब चप्पल से देगी", कर दी गई हत्या

Mon, 26 Feb 2018 08:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मृतका की फाइल फोटो
यूपी के इटावा जिले के चौबिया थाना क्षेत्र के गांव भूटा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी हत्यारों ने दो दिन बाद  किशोरी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कुंडे से लटका दिया। पिता की जुबानी सुनकर हर किसी की आंख भर आई। आगे पढ़ें...




  
विज्ञापन

2 of 4
शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
गांव भूटा निवासी सुखदेव जाटव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे है। वह मजदूरी करते हैं। रविवार को उनकी पत्नी सीमा देवी अपने मायके जिला औरैया के उमरैन गई थी। शाम करीब 5:30 बजे वह अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित दुकान से बीड़ी खरीदने के लिए गया था। घर पर 16 वर्षीय पुत्री आरती और पांच साल की स्वाति थीं। तभी पड़ोस के गांव कर्री निवासी दो दबंग उसके घर में घुस आए। उन्होंने आरती को दबोच लिया।


 
विज्ञापन

3 of 4
शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
कमरे में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने उसकी चुन्नी से उसके गले में फंदा बनाकर कमरे में लगी कुंडे से लटका दिया। इसी बीच छोटी पुत्री ने शोर मचाया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। पुत्री ने शोर मचाया तो गांव के लोगों के साथ घर पहुंचा तो देखा कि आरती का शव कुंडे से लटका था। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ चौबिया सतीश यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। छोटी बेटी से पूछताछ की तो उसने सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या की बात सामने आई है। एक युवक हिरासत में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चौबिया क्षेत्र के गांव भूटा निवासी सुखदेव की पुत्री आरती शनिवार को अपने घर से सामान लेने के लिए कर्री में लगने वाले बाजार को गई थी। तभी रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की तो आरती ने विरोध करते हुए दोनों को चप्पल दिखा दी। उसने धमकी दी कि यदि फिर से उसके साथ हरकत की तो वह उसका जवाब चप्पल से देगी। इस पर दोनों युवकों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

उसके बाद दोनों युवक उसके घर पर पहुंचे और पूरे परिवार को जान माल की धमकी दे गए थे। परिवार के लोगों ने इसे गंभीरता से नही लिया। सुखदेव ने बताया कि उसे इस बात का आभास नहीं था कि दबंग युवक उसके साथ इतनी बड़ी घटना कर सकते है। उनका आरोप है कि दोनों युवकों ने उसकी पुत्री को पकड़ कर पहले उसकी गला दबाकर हत्या की। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को कुंडे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि वह इस संबंध में दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें