फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की हार्ट अटैक से मौत, पति को किया अंतिम सेल्यूट, बोलीं- बहुत याद आओगे

Wed, 07 Feb 2024 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिला निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव पैतृक आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
उत्तम पाठक की फाइल फोटो व अंतिम विदाई के दौरान सेल्यूट करती पत्नी प्रतिभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मंगलवार देर रात उनका शव हरदोई जिले में आलू थोक स्थित आवास पर लाया गया। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के दौरान उनकी पत्नी ने जब उन्हें सेल्यूट किया और कहा तुम बहुत याद आओगे तो हर किसी की आंखें भर आईं।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी उत्तम पाठक (51) सीआरपीएफ में दिल्ली में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। वह पत्नी प्रतिभा और दो बच्चों के साथ दिल्ली में ही रहते थे। सोमवार रात उन्हें दिल्ली में ही दिल का दौरा पड़ गया था। कुछ देर के उपचार के बाद उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार रात उनका शव आलू थोक में स्थित पैतृक आवास पर लाया गया। शव को तिरंगे में लपेटकर रामपुर से आए सीआरपीएफ के द्वितीय कमांड अधिकारी सतीष भारद्वाज के नेतृत्व में टोली ने सलामी दी।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार गंगा किनारे मेहंदी घाट पर किया गया। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में शहर के लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

सोनिया गांधी और अटल जी की सुरक्षा में रहे थे तैनात
परिजनों के मुताबिक उत्तम पाठक ने एनएसजी और एसपीजी की ट्रेनिंग भी की थी। कांग्रेस सरकार होने के दौरान उत्तम पाठक सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात थे। इससे पहले वह अटल बिहारी वाजपेयी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें