फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुंभ जाने व आने के लिए स्टेशन पर उमड़ी भीड़, ट्रेने रही फुल

Thu, 13 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
रूरा स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग करते सुरक्षा कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कुंभ में स्नान करने जाने व वहां से वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को रूरा स्टेशन पर पहुंची ट्रेनें खचाखच भरी पहुंची। प्लेटफार्म भी फुल नजर आए। ट्रेनों में चढ़ने, उतरने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। वहीं सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट रहा। पिछले कई दिनों से बस, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ हो रही है। सामान्य दिनों की अपेक्षा ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दो गुनी बढ़ी है। बुधवार को माघ पूर्णिमा होने के कारण आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इससे रूरा स्टेशन पर भीड़ दिखी।
विज्ञापन

रूरा स्टेशन पर कानपुर की ओर जाने व कानपुर से आने वाली ट्रेने खचाखच भरी पहुंची। कई यात्री को लटक कर सफर करते दिखे। एक्सप्रेस ट्रेनों के बुकिंग कोच जनरल कोच की तरह भरे नजर आए। कानपुर-टूंडला, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस, टूंडला कानपुर मेमू में भीड़ अधिक रही। कुंभ से लौटे यात्रियों में रूरा के सर्वेश कुमार ने बताया कि उन्हें प्रयागराज से रूरा पहुंचने में करीब 8 घटे लगे हैं। वहीं अकबरपुर के मान सिंह, मनोज यादव ने बताया कि कुंभ से रूरा तक ट्रेन से आने में खड़े होकर सफर करना पड़ा। ट्रेनें, बस में भीड़ अधिक है। स्टेशनों पर भीड़ होने से ट्रेनें अधिक देर तक ठहराव ले रहीं है।
इधर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन भी अलर्ट रहा। स्टेशन से एनाउंसमेंट किया जाता रहा कि यात्री आराम से चढ़े, उतरे। सभी के सुरक्षित बैठने के बाद ही ट्रेन रवाना होगी। आरपीएफ के एसएसआई अशोक कुमार यादव भी जवानों के साथ यात्रियों को सुरक्षित सफर के लिए समझाते नजर आए।
विज्ञापन

.............
बम निरोधक दस्ता ने की सघन चेकिंग
स्टेशन पर भीड़भाड़ होने व सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन अलर्ट रहा। बुधवार सुबह से ही रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता दिखी। रूरा स्टेशन पर बम निरोधक दस्ते की टीम के प्रभारी यदुवीर सिंह व सहयोगी योगेश, शशिकांत व देवेश ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की चेकिंग की। साथ ही लोगों को संदिग्ध वस्तु नजर आने पर सावधान रहने व सूचना दिए जाने की बात कही। बम निरोधक टीम के प्रभारी यदुवीर सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म में चेकिंग के दौरान कही कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ट्रेनों की पटरिया व कोच के अंदर चेकिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें