फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमेरिकी काॅन्फ्रेंस के लिए जीएसवीएम का स्टेम सेल शोध टॉप टेन में

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टेम सेल शोध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। अमेरिकन काॅलेज ऑफ फिजिशियंस की अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस में इसे प्रस्तुत किया जाएगा। इस काॅन्फ्रेंस में शामिल करने के लिए विश्व भर से एक हजार से अधिक शोध पत्र भेजे गए थे। इसमें स्टेम सेल शोध ने बाजी मारी है। यह टाॅप टेन में चुना गया है। अमेरिका के लॉस एंजलिस में काॅन्फ्रेंस का आयोजन पांच अप्रैल को किया जाएगा। काॅन्फ्रेंस में इसे मेडिकल कॉलेज के इंटर्न छात्र हिमांशु जिंदल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पत्र प्राप्त हो गया है। यह दुनिया में उभरती हुई उपचार की विधि है। इस शोध को बहुत महत्व दिया गया है। इंटर्न छात्र हिमांशु ने 35 शोध पत्र लिखे हैं। यह अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस दिसंबर वर्ष 2024 में होनी थी, लेकिन लॉस एंजेलिस में आग की घटना होने की वजह से आयोजन तिथि अप्रैल में कर दी गई। इसमें फैट ड्राइव्ड स्टेम सेल शोध प्रस्तुत किया जाएगा। अभी तक साढ़े तीन सौ से अधिक रोगियों का स्टेम सेल से उपचार हुआ है। सर्जरी, न्यूरो, नेत्र रोग आदि विभागों में इस विधि का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन



चयन के आधार के खास बिंदु

- स्टेम सेल से इलाज के मामले में यह एडवांस स्टेज का शोध है।
- डायबिटीज के इलाज में भी स्टेम सेल का इस्तेमाल किया गया।
- चीन और अमेरिका में यह अभी बहुत शुरुआती स्थिति में है।

- स्टेम सेल से बीटा सेल में सुधार के अलावा अन्य फायदे भी पता चले।
- ये तथ्य अभी किसी देश के शोध के नतीजे में नहीं बताए गए।

- स्टेम सेल रोगी की अपनी वसा से ही निकाली गई।
- स्टेम सेल के फायदे की किसी देश ने इतनी व्यवस्थित व्याख्या नहीं की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें