फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो काली पल्सर पर लद के आए, तमंचे के दम पर दंपति को लूट लिया 

Fri, 05 Oct 2018 08:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने तमंचे के दम पर दंपति को लूट लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। देर रात ठठिया थाने में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी सौरभ पुत्र चंद्रपाल वर्मा एक अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे बिल्हौर के निबौरी गांव स्थित ससुराल से पत्नी कल्पना और तीन साल की बेटी दीक्षा को लेकर घर लौट रहे थे। ठठिया थानाक्षेत्र में निचली गंग नहर की पटरी पर मक्कापुरवा गांव के पास पीछे से काली पल्सर से आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर इन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सौरभ पर तान दिया। कल्पना की चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झाले, 20 हजार नगद और दो मोबाइल छीन लिए। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद कल्पना की हालत बिगड़ गई। सौरभ  इलाज में जुट गया। चार अक्तूबर को उसने घटना की जानकारी ठठिया पुलिस को दी। सौरभ फरीदाबाद स्थित एक गैस प्लांट में काम करता है। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें