फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांव में निकला मगरमच्छ, नदी में छोड़ा गया

विज्ञापन
:मगरमच्छ को पकड़े खड़े ग्रामीण । - फोटो : :मगरमच्छ को पकड़े खड़े ग्रामीण ।
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के टिटावली गांव में बुधवार दोपहर मगरमच्छ का बच्चा पहुंच गया। इससे वहां खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सेंचुअरी की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

गांव के युवक सौरभ ने ओमवीर के घर के पास गली में मगरमच्छ को देखा। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ देख मगरमच्छ पास के ही एक गड्ढे में भरे पानी में घुस कर बैठ गया। ग्रामीणाें ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद वन विभाग व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सेंचुअरी के डिप्टी रेंजर चंद्रभान सिंह सेंगर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि मगरमच्छ काफी छोटा था अगर उसे नहीं पकड़ा जाता तो आवारा कुत्ते उसे अपना शिकार बना सकते थे। डिप्टी रेंजर चंद्रभान सिंह का कहना है मगरमच्छ की उम्र लगभग दो साल है जो किसी तरह चंबल ने निकलकर भटक गया और गांव तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें