Kanpur News: कोर्ट में पेशी के दौरान अजय ठाकुर और फुरकान उर्फ लेड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और स्कूली बच्चों से मारपीट व ब्लैकमेलिंग में जेल में बंद हैं।
कानपुर में अपराधियों ने अपना रसूख कायम रखने के लिए पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट पेशी के लिए आए अपराधियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। कई आपराधिक मामलों के नामजद अजय ठाकुर और स्कूली बच्चों से मारपीट व उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोपी फुरकान उर्फ लेड़ी वर्तमान में जेल में है।
विज्ञापन
दोनों को ही पुलिस ने हाल ही में दर्ज केसों में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उन्होंने पेशी के दौरान वीडियो बनाकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया है। दोनों के ही वीडियो वायरल होने के बाद शिकायतकर्ता डरे हुए हैं। चूंकि पुलिस मामले में कुछ भी करने को तैयार नहीं है।
ऐसे में परिवार भी हिचक रहे हैं कि शिकायत करें, तो कहां करें। डीसीपी दक्षिण रवींद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, स्पष्ट किया कि कोर्ट परिसर में होने वाली गतिविधि का संज्ञान कोर्ट या कोतवाली पुलिस ले सकती है।