कन्नौज जिले में इत्र कारोबारी के यहां पिछले साल डकैती में वांछित बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश सुल्तान मोंगिया घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बदमाश मध्य प्रदेश के गुना जिले का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत मकरंदनगर में हुई डकैती की घटना में शामिल था। साथ ही, 15 माह से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और रुपये 5000 बरामद किए हैं।