फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: ओएचई लाइन टूटने से झांसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक ठप, चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें रुकीं…परेशान रहे यात्री

Wed, 26 Feb 2025 09:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: झांसी मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। रात तीन बजे लाइन बहाल हुई। इस दौरान ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में झांसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर बेलाताल स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) टूटने से रेल यातायात बाधित हो गया। इससे झांसी से चलकर प्रयागराज जाने वाली चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेन बीच रास्ते खड़ी करनी पड़ी। बेलाताल के आउटर में ट्रेन के खड़े होने से यात्री पीने के पानी तक के लिए परेशान दिखे। रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से साढ़े चार घंटे बाद देर रात तीन बजे लाइन को सही किया, तब कहीं जाकर ट्रेन रवाना हो सकी।

विज्ञापन

बेलाताल स्टेशन से दो किलोमीटर पहले ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन में  फॉल्ट होने से मंगलवार की रात कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को रोकना पड़ा। सुरक्षा कारणों से इस रूट पर चलने वाली तीन अन्य कुंभ स्पेशल ट्रेनें भी रोक दी गईं। यात्रियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।जीआरपी पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुलपहाड़ तहसील के नायब तहसीलदार मुकुल कुमार ने बताया कि महोबा स्टेशन से पावर वैगन मंगवाकर मरम्मत शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्री रहे परेशान
झांसी मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। रात तीन बजे लाइन बहाल हुई। इस दौरान ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्री परेशान रहे। झांसी निवासी विक्रम, दिनेश, मानवेन्द्र, राहुल, सुनीता आदि ने बताया कि वे समय पर महाकुंभ पहुंचने की उम्मीद लगाए थे। महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से परेशान रहे। हरपालपुर स्टेशन से आए इंजन से ट्रेन को प्लेटफॉर्म तक लाया गया। तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें