फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग दिलाने के बहाने बच्ची को बंद स्कूल में ले गया युवक, की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2020 05:16 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले के शाहाबाद में पतंग देने के बहाने शाहाबाद कस्बे का एक युवक पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को बंद पड़े सरकारी स्कूल में ले गया और छेड़छाड़ की। शंका होने पर बच्ची की बुआ दीवार फांद कर स्कूल के अंदर घुस गई। इस पर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी बिलाल (22) रविवार की सुबह अपने पड़ोस में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची को पतंग दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

आरोप है कि बच्ची को लेकर युवक मोहल्ले में ही बंद पड़े सरकारी स्कूल में घुस गया। वहां बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शंका होने पर बच्ची की बुआ स्कूल की दीवार फांदकर स्कूल में घुस गई। बच्ची की बुआ को देखकर युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने पूरी घटना की जानकारी शाहाबाद कोतवाली में दी तो पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी बिलाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया। सरदारगंज चौकी प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को मोहल्ला चौक के निकट से गिरफ्तार किया गया है उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें