पुलिया के नीचे मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में शनिवार को पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
यह घटना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में मटररिया गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक वीके पाण्डेय मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक किसी अन्य स्थान पर युवक की हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंका गया है।