फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत से दो दिन दिल में दबाए रखी रेप की बात

Mon, 30 Jan 2017 01:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

विरोध करने पर मारपीट भी की
डरी युवती ने दो दिन परिजनों को नहीं दी जानकारी 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना के बाद से उसके दिल में ऐसी दहशत बैठ गई कि उसने दो दिन इस घटना को अपने दिल में दबाए रखा। वो गुमसुम रही। उसके चेहरे पर गंभीर उदासी छा गई। फिर दर्द का गुबार बन फूंटा और युवती ने परिजनों को रो-रो कर पूरी बात बता दी।
विज्ञापन


हमीरपुर के सरीला में एक हवस के दरिंदे ने 20 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर बलात्कार किया। घटना के वक्त युवती घर में अकेले थी। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 

पीड़िता के पिता ने जरिया थानाक्षेत्र पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी को उसकी 20 वर्षीया पुत्री घर में अकेली थी। घर के लोग मेहनत मजदूरी करने खेतों में गए हुए थे। तभी गांव में अपने मामा के साथ रह रहा मुकेश उसके घर में घुस आया और बेटी के साथ रेप किया।
विज्ञापन


विरोध किया तो आरोपी के सिर ऐसी दरिंदगी सवार हो गई कि उसने उसे जानवरों की तरह मारापीटा। जब वह जमीन पर गिर कर कराहने लगी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

थानाध्यक्ष जरिया शिवमूरत सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।   
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें