फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने रॉड से व्यापारी का सिर फोड़ा

Mon, 30 Jan 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
hit by rod - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ममूरा गांव में बैट्री की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने रविवार को व्यापारी के सिर में लोहे की रॉड से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन

युवक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि शाहिद फरमान मेरठ के रहने वाले हैं और वह ममूरा में रहते हैं।


उनका फर्नीचर का व्यापार है। दो माह पहले एमडी खान की बैट्री की दुकान से ऑटो के लिए बैट्री खरीदी थी। बैट्री में कुछ खराबी थी, मगर दुकानदार ने उनकी शिकायत को अनसुना करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार सुबह वह अपने पिता सहीउद्दीन के साथ गए तो वहां पर दुकानदार से विवाद हो गया।
विज्ञापन



आरोप है कि दुकानदार एमडी खान ने शाहिद फरमान के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। युवक की हालत नाजुक है और कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




फेज थ्री पुलिस का कहना है कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें