फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Wed, 02 Nov 2016 12:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने वाला आरोपी नरेश एवं रोते बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में सोमवार तड़के युवक ने अवैध संबंधाें के शक में अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या के बाद वह घर से भाग रहा था कि गांव के लोगों ने दबोच लिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

खेड़ा शिलाजीत गांव निवासी जयकरन अनुरागी की पत्नी मानकुंवर (45)सोमवार को तड़के दरवाजे पर लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। तभी उसका मझला भाई नरेश कुल्हाड़ी लेकर आया और मानकुंवर से झगड़ने लगा। इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी फेंक कर भागने लगा। गांव वालों ने दौड़ा कर उसे धर दबोचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने मुताबिक आरोपी सनकी बताया जा रहा है। उसे मृतका के गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर पहले भी मृतका की पिटाई कर चुका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें