फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाग में सो रहे युवक की नृशंस हत्या, नाजुक अंगों पर भी किया वार

Mon, 17 Jun 2019 11:49 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में रविवार रात बाग में सो रहे एक युवक की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव की है। यहां बाग में सो रहे सुशील लोधी नाम के युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक सुशील पुत्र श्रीकृष्ण वर्मा निवासी ग्राम हड़हा अपने बाग में ट्यूबवेल पर सोया था। पुलिस के मुताबिक युवक के सर पर ईंट जैसी किसी वजनी चीज से कई वार किए गए हैं साथ ही नाजुक अंग पर भी वार किया गया है।

मौके पर पहुंचे स्निफर डॉग शव से करीब 500 मीटर दूर गांव के खटिकाना मोहल्ले के पास तक गया, फिर लौट आया। एसपी वीके पांडेय ने बताया कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। एएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें