फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर शॉप पर महिलाओं का ‘अटैक’, कर्मचारियों को गिरा-गिराकर पीटा

Sat, 08 Apr 2017 06:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिलाओं ने बीयर शॉप में की तोड़फोड़
विज्ञापन
शराब बंदी की मांग पर अड़ी महिलाएं और भी ज्यादा उग्र हो चुकी हैं। शनिवार की सुबह कानपुर में बीयर शॉप पर महिलाओं का उग्र रूप देखने को मिला। झुंड बनाकर शराब की दुकान में घुसी महिलाओं ने एक-एक करके लाखों रुपये का माल तहस-नहस कर दिया। दुकान में बैठे कर्मचारियों को गिरा-गिराकर मारा। मामला यूपी के कानपुर शहर का है। 
विज्ञापन

बीयर की बोतलें उठाकर भागने लगे लोग
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में स्थित चावला मार्केट में अनिल यादव की बीयर शॉप की दुकान का शटर खोले अभी एक घंटा भी नहीं हुआ था कि वहां अचानक नारेबाजी करते हुए कुछ महिलाएं आ धमकीं। हाथों में डंडे, बैट और विकेट लिए इन महिलाओं ने बीयर की दुकान पर चढ़ाई कर दी। एक-एक करके सारी बीयर की बोतलें, केन तहस नहस कर दिए। ये देखकर चारों ओर भीड़ लग गई कुछ लोग बची कुची बीयर की बोतलों को उठाकर भागने लगे। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो महिलाओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
तीन लाख का माल किया नष्ट,  35 हजार कैश लूटा
महेश नाम के कर्मचारी के कपड़े फाड़कर उसे जमीन पर लिटाकर बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में तोड़फोड़ कर रही कुछ महिलाओं को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची गोविंद नगर थाने की पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया और थाने में जमीन पर बिठा दिया। बीयर शॉप मालिक अनिल यादव के मुताबिक तीन लाख रुपये से ज्यादा का माल और 35 हजार रुपये कैश महिलाओं ने लूट लिए हैं। ‘तोड़फोड़ आंदोलन’ लगातार सातवें वें दिन भी जारी
विज्ञापन

शराब बंदी की मांग को लेकर महिलाओं का ये ‘तोड़फोड़ आंदोलन’ लगातार सातवें वें दिन भी जारी है। शुक्रवार को कानपुर देहात की अकबरपुर कोतवाली में स्थित लालपुर गांव में शराब के विरोध में उग्र हुई महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। शराब के खिलाफ उग्र महिलाओं ने महंगी शराब की बोतलें पल भर में चकनाचूर कर दी थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें