फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीट-पीटकर महिला की हत्या, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

Sat, 16 Sep 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लाठी से पीटकर महिला की हत्या
विज्ञापन
बांदा के कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुसलमानाबाद के मजरा सपहिया में एक बकरी के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का तरीका इतना भयावह था की जिसने भी देखा वह सन्न रह गया।
विज्ञापन

सपहिया में प्यारेलाल परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के पड़ोस में ही गोड़ा (घेर) भी बना है। इसमें अमरूद और अनार के पेड़ लगे हैं। शुक्रवार दोपहर गांव के ही सर्वेश पुत्र रामनाथ की बकरियां गोड़े में चली गईं और पेड़ खाने लगीं। ये देखकर प्यारेलाल की पत्नी रामप्यारी उर्फ सदाप्यारी (46) बकरियों को सर्वेश के घर ले गई। सर्वेश के परिजनों से उलाहना देकर कहा कि बकरियां बांधकर रखा करें। उसके पेड़ बर्बाद हो गए। दोनों पक्षों में मामूली नोकझोंक  के बाद रामप्यारी खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने चली गई। रामप्यारी की उलाहना से नाराज होकर  सर्वेश, भाइयों शैलेंद्र और मटरी के साथ प्यारेलाल के घर जाने लगा। रास्ते में उन्हें रामप्यारी आती दिखी तो तीनों भाइयों ने लाठियों से रामप्यारी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पास ही दुकान में बैठा प्यारेलाल पत्नी को बचाने पहुंचा तो उस पर भी हमला बोल दिया। घटनास्थल पर ही रामप्यारी की मौत हो गई। घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई। सीओ संडीला अरुण कुमार सिंह कासिमपुर थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्यारेलाल को सीएचसी बेंहदर भेज दिया गया। रामप्यारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने का प्रभार देख रहे पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र राजेंद्र की तहरीर पर सर्वेश, शैलेंद्र और मटरी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पहले भी हो चुका था विवाद
सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षाें में कई बार विवाद भी हो चुका है। विवाद की वजह प्यारेलाल के गोड़े में लगे पेड़ ही  रहे हैं। पहले भी आरोपियो के मवेशियों ने गोड़े में जाकर पेड़ चर लिए थे। तब तीखी नोकझोंक के बाद कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें