फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्याकर शव गोविंदपुरी स्टेशन पर फेंका

Thu, 29 Jan 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीस वर्षीय युवती की हत्या कर शव गोविंदपुरी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के बंद रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। युवती का गला स्टोल से कसा हुआ था और दाहिनी हथेली पर एक मोबाइल नंबर लिखा था।
विज्ञापन


इसी आधार पर पुलिस ने नौबस्ता के एक होटल मालिक को हिरासत में लिया है। देर रात तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। होटल मालिक से पूछताछ में इतना पता जरूर चला कि युवती को पत्नी बताने वाला उसका पूर्व कर्मचारी बांदा निवासी शिवपूजन लाया था। लेकिन घटना के बाद से वह भी गायब है।

एसीएम फर्स्ट सतीशचंद्र और अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक दूधिया की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवती की हथेली पर लिखे मोबाइल नंबर नौबस्ता के गल्ला मंडी के शिवम का है जो इंटर का छात्र है।  पुलिस ने दबिश में पता चला कि शिवम खोया लेने भरुआ सुमेरपुर गया है।

पुलिस ने शिवम के पिता अजय गुप्ता को हिरासत में लिया है। अजय ने युवती की पहचान की, लेकिन नाम नहीं बता पाए। अजय ने बताया कि बंबा रोड में उसका होटल है, जो बंद है।

गुरुवार को होटल का पूर्व कर्मचारी बांदा निवासी शिवपूजन एक युवती संग आया था। उसने युवती को अपनी पत्नी बताया और किराए का कमरा और नौकरी दिलाने की गुहार लगाई।

अजय ने बंबा रोड स्थित पुखरायां निवासी अपने ससुर महेशचंद्र के मकान में कमरा दिला दिया। शिवपूजन और युवती के बीच झगड़ा होने पर मंगलवार शाम अजय ने कमरा खाली करा लिया था।
विज्ञापन


देर शाम लौटे शिवम ने भी युवती को पहचानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें