इस कांड के एक अन्य आरोपी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस उसे जेल भेज चुकी है,। जबकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। तीन सप्ताह से औराई पुलिस और क्राइम ब्रांच मुख्य आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी।
पुलिस ने इकराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ढाई हजार रुपये इनाम घोषित किया था। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक को माधोसिंह रेलवे स्टेशन से बुधवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में बुधवार को दोपहर में प्रभारी पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया। बातचीत के दौरान पुलिस ने इकराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशिक को मीडिया के समक्ष पेश भी किया। हत्याकांड का खुलासा दो सप्ताह पूर्व पुलिस ने कर दिया था, जिसमें माधोसिंह ग्राम निवासी आशिक पियरोपुर निवासी इकराम की पत्नी से शादी से पूर्व एक तरफा प्यार करता था। शादी बाद में दंपती पर तलाक का दबाव बनाया, लेकिन वे राजी नहीं हुए। इस पर उसने साथी के साथ दो जनवरी की शाम इकराम घर से कुछ दूर पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक बुधवार को माधोसिंह रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया।