यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को दिन-दहाड़े एक महिला की तेजाब डालकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
यह घटना कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर की है। यहां महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। महिला का शव एक खाली प्लाट में मिला। पुलिस ने बताया कि महिला पर एसिड डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। मौके पर सीओ कैंट व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।