फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर पड़ी थी महिला की लाश, पुलिस ने बेटी काे हिरासत में लिया

Mon, 25 Dec 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में द‌िनदहाड़े एक घर में मह‌िला का शव म‌िलने से सनसनी फैल गई है। मह‌िला घर में अपनी बेटी के साथ रहती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुल‌िस जांच के बाद बेटी काे ह‌िरासत में ले कर शव काे पोस्टमार्टम के ल‌िये भेज द‌िया है। 
विज्ञापन

 
 
Trending Videos

मुंबई में रहता है मह‌िला का प‌त‌ि

जांच करती पुल‌िस
फतेहपुर के तुरावली का पुरवा निवासी पीर मोहम्मद की मुंबई में पान की दुकान है। यहां उनकी पत्नी कमरुल 45 व गोद ली हुई 15 साल की बेटी साजिया के साथ रहती थी। 2 दिनों से पीर मोहम्मद पत्नी से बात करने के लिए मोबाइल पर राेज फाेन कर रहे थे पर माेबाइल स्व‌िच अाॅफ बता रहा था। कई बार ट्राई करने के बाद भी जब फाेन नहीं लगा ताे पीर माेहम्मद ने सऊदी अरब में रहने वाले अपने एक दोस्त की मदद ली।

 

चारपाई पर पड़ा था मह‌िला का शव

क्राइम सीन
दोस्त ने अपने परिवार के एक सदस्य को फाेन कर पीर के घर भेजा अाैर हालचाल पता करने के लिए कहा। जब वह पीर के घर पहुंचा ताे कई बार कुंडी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। जाेर देने पर जब दरवाजा खुला तो पीर की बेटी साजिया बदहवास हाल में दिखी। चारपाई पर पीर की पत्नी कमरुल का शव पड़ा था। युवक ने तुरंत पड़ोसियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। शव म‌िलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


 
विज्ञापन

बयान बदल रही है साैतेली बेटी

घटनास्थल पर जांच करती पुल‌िस
जब पुल‌िस ने पीर की बेटी साजिया से पूछताछ की ताे बयान के मेल ना खाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। साजिया ने पहले बताया था कि जहर खाने से मां की मौत हो गई। पड़ोसियों के पूछने पर वह प‌िछले दाे द‌िनाें से कभी मां के कानपुर तो कभी लखनऊ जाने की बात कह रही थी। मौके पर पुलिस को सिगरेट के कुछ टुकड़े भी मिले हैं। इससे प्रथमदृष्टया मिल कर हत्या करने और आशनाई की ओर शक की सुई घूम गई है। साज‌िया ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें