फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के बेटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत पिता, कोर्ट परिसर में आत्मदाह का प्रयास

Mon, 25 Dec 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया
विज्ञापन
हमले के मामले में नामजद एक केबिनेट मंत्री के बेटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पिता ने आज कोर्ट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अलवर में स्थित एक कोर्ट परिसर में हुई। इस घटना से वहां हड़कम्प मच गया। मौजूद वकीलों तथा अन्य लोगों ने आत्मदाह का प्रयास कर रहे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आत्मदाह करने वाले के परिजन भी पहुंच गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग उसे शिवाजी पार्क थाने ले गई। 
विज्ञापन

यह है मामला

गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
दरअसल, राजस्थान के केबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना के पुत्र सुरेंद्र भड़ाना और उसके भाई पर अलवर के डेहरा शाहपुरा निवासी तेजसिंह का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप है। इस संबंध में ​तेजसिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। 

इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से तेजसिंह के पिता सतीश यादव ने आत्मदाह का प्रयास किया। उनका अरोप है​ कि रसूखातों के चलते आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सतीश ने कार्रवाई नहीं होने पर अदालत परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दी थी।  


उधर, मंत्री के एक कार्मिक की ओर से पीड़ित युवक के खिलाफ भी एक और क्रॉस मुकदमा दर्ज करवाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें