यूपी के इटावा जिले में शनिवार सुबह जमीन के विवाद में घर में घुसकर महिला की पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौपाटी में सुबह करीब आठ बजे मकान के विवाद को लेकर एक पक्ष ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
इस घटना में आशा शुक्ला (50) गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार घटना में नीतू शुक्ला व राखी शुक्ला भी घायल हुई हैं। इस घटना को लेकर मृत महिला के बेटे गौरव शुक्ला पुत्र गंगाधर शुक्ला निवासी छपेटी ने थाना कोतवाली प्रभारी अनिल मणि त्रिपाठी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
तहरीर में जिसमें बसंत पुत्र कृष्ण गोपाल शुक्ला, राहुल पुत्र बसंत शुक्ला, राजीव पुत्र बसंत शुक्ला, पुनीत पुत्र उमेश शुक्ला, शिव कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल शुक्ला पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।