फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतकः दुष्कर्म पीड़ित महिला खिलाड़ी ने अदालत में याचिका देकर कोच पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 31 Aug 2019 01:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। खिलाड़ी ने एडीजे आरपी गोयल की अदालत में याचिका देकर आरोप लगाया है कि कोच भगत सिंह अब गवाही से रोकने के लिए धमकी दे रहा है। उससे जान का खतरा है। ऐसे में आरोपी की जमानत रद्द की जाए। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर होने के कारण अब 10 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक महिला खिलाड़ी ने अर्बन एस्टेट थाने में जुलाई 2018 में शिकायत दी कि 2016 में उसकी एक प्रतियोगिता के दौरान कोच भगत सिंह से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। 2018 में वह मध्यप्रदेश से रोहतक आ गई। आरोपी ने यहां उसे एक होटल में ठहराया।

आरोप है कि पत्नी बनाने का झांसा देकर भगत सिंह ने उसके साथ गलत संबंध बनाए। इसी बीच उसके पति व घरवालों को पूरे घटनाक्रम का पता लग गया। ऐसे में उसका पति से तलाक हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई। तभी से जिला अदालत में केस चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि कोच भगत सिंह गवाही से रोकने के लिए उसे धमकी दे रहा है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर जाने के कारण अब 10 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

- एडवोकेट दलबीर सिंह, वकील पीड़ित पक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें