फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्यूशन टीचर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, 50 हजार रुपये व जेवर भी हड़पे

Sat, 22 Feb 2020 05:15 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में सीपीसी कॉलोनी निवासी महिला ने ट्यूशन टीचर पर बेटी संग दुष्कर्म और जेवर-नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि झकरकटी बस अड्डे के पास रहने वाला कुलभूषण सोनकर बेटी (15) को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। आरोप है कि बेटी को घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया।
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। आरोपी ने बैंक में बेटी का खाता खुलवाकर खुद ही नॉमिनी बन गया। वह एटीएम कार्ड भी अपने पास रखता था। खाते से करीब 50 हजार रुपये निकालने के बाद बेटी की चेन, अंगूठी, कमर पेटी समेत अन्य जेवर हड़पने के बाद शादी से इंकार कर दिया।

बेटी के आपबीती बताने पर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें