कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में सीपीसी कॉलोनी निवासी महिला ने ट्यूशन टीचर पर बेटी संग दुष्कर्म और जेवर-नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
महिला ने बताया कि झकरकटी बस अड्डे के पास रहने वाला कुलभूषण सोनकर बेटी (15) को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था। आरोप है कि बेटी को घर में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया।