फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना 500 का नोट इस तरह से बना तीन लोगों की हत्या का कारण

Mon, 28 Nov 2016 09:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी करन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंद हो चुका 500 का नोट रविवार को हमीरपुर राठ के अकोना गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का कारण बना। जुएं की फड़ पर पुराने पांच सौ के नोट के बदले चार सौ रुपये देने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रिपल मर्डर का बैकग्राउंड तैयार हो गया।
विज्ञापन

यह जानकारी सोमवार दोपहर पुलिस के हत्थे चढ़े मुख्य आरोपी करन लोधी पुत्र हरचरन लोधी ने पुलिस को दी तो अफसरों के भी कान खड़े हो गए। अभी तक पुलिस घटना के पीछे चुनावी रंजिश मान रही थी। दर्ज मुकदमे में भी वादी ने चुनावी रंजिश को ही घटना के पीछे कारण बताया था। सोमवार को पुलिस ने जिस मुख्य आरोपी करन सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने कोतवाली में बताया कि रविवार दोपहर गांव में जुआ हो रहा था। वह भी फड़ पर जाकर दांव लगाने लगा। इसी बीच पुराने पांच सौ के नोट लगाने के दौरान खिल्लू उर्फ परमेश्वरी दयाल ने उसके नोट को चार सौ रुपये में चलाने की बात कही। तो वह उससे उलझ गया। इस पर हुए विवाद में फड़ पर मौजूद खिल्लू सहित एक अन्य ने तमंचा निकाल लिया। आरोपी ने बताया कि उसने उन्हीं लोगों का तमंचा छुड़ाकर गोली चला दी। जो खिल्लू को लगी। इसके बाद वह अपने घर गया और पिता की लाइसेंसी राइफल उठा लाया। रास्ते में जो भी मिला उसे गोली मार दी। आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर खून सवार हो गया था। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी करन सिंह का दिमागी संतुलन अभी ठीक नहीं है। उसने जो बयान दिए हैं उसकी जांच कराई जाएगी। रविवार की दोपहर हमीरपुर राठ के अकोना गांव निवासी बाबूलाल (29) पुत्र धनीराम, धनीराम (51) पुत्र गोला अहिरवार, मुन्ना (40) पुत्र विश्वनाथ की हत्या करन द्वारा की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें