फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने किशोरी को दबोचा, एक ने की दुष्कर्म की कोशिश तो दूसरा वीडियो बनाने लगा, एक गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2019 07:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू में शोहदों ने किशोरी (13) को बदनीयती से दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी बनाने लगे। किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर इलाकाई लोग पहुंचे तो शोहदे भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी किशोरी किसी काम से घर से बाहर गई थी। रास्ते में इलाकाई निवासी राधे और चांद ने किशोरी को पकड़ लया।
Trending Videos
विज्ञापन

एक ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तो दूसरा मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। पीड़िता के मुताबिक जब वह शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने उसे मारकर पांडु नदी में फेंकने की धमकी भी दी।

बिधनू एसओ सुखराम रावत ने बताया कि दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉक्सो आदि धारा में मुकदमा दर्ज कर राधे को गिरफ्तार कर लिया गया है। चांद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें