कानपुर में पनकी की प्लास्टिक फैक्ट्री में गार्ड की हत्या कर 10 लाख रुपये की लूट करने वाले वहीं के कर्मचारी ही निकले। पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपित दो कर्मचारियों समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
दो कर्मचारियों ने योजनाबद्ध ढंग से वारदात को अंजाम दिया था। वहीं माल बरामदगी के समय हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हो गए। घायलों को सीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया गया है।
बताते चलें कि 28 सितंबर की रात पनकी इंडस्ट्रियल एरिया अपट्रॉन एस्टेट स्थित सुमन प्लास्टिक फैक्ट्री में गार्ड अजय सचान की हत्या कर बदमाशों ने अलमारी में रखे 10 लाख रुपये, डीवीआर, टीवी, सेटटॉप बॉक्स लूट लिया था।