यूपी के चित्रकूट जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे मामा ने रात में सोते समय नाबालिग भांजी को बुरी नीयत से दबोच लिया।
यही नहीं भांजी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर उसके ऊपर कुल्हाड़ी से कई जानलेवा वार किए। जिससे बालिका मरणासन्न हो गई।