फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन नदी में तीन बच्चे डूबे, एक की मौत, एक लापता

Sun, 25 Sep 2016 08:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केन-बेतवा बांदा नदी
विज्ञापन
बांदा में नहाने गए तीन किशोर केन नदी में डूबने लगे। इंटेकवेल पर तैनात जलसंस्थान कर्मी ने एक को तो बचा लिया, जबकि दो पानी में डूब गए। केन नदी में नहा रहे तीन किशोर उम्र दोस्त एक साथ पानी में डूब गए। इंटेकवेल पर तैनात जल संस्थान कर्मी ने एक को बचा लिया। दो गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद एक किशोर को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तीसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी असगर का पुत्र अली, छावनी के शहजाद का पुत्र और दौलतराम का पुत्र हर्ष रविवार को सुबह केन नदी नहाने गए थे। तीनों की उम्र लगभग 15-15 वर्ष है। जल संस्थान इंटेकवेल के पास नहाते समय अली डूबने लगा। उसे बचाने में मेराज और हर्ष भी डूब गए।

तीनों को डूबता देख इंटेकवेल में तैनात जल संस्थान कर्मी देवीदयाल ने उनके पास रस्सी फेंकी। हर्ष ने रस्सी पकड़ ली और उसके सहारे किनारे आ गया। लेकिन अली और मेराज पानी में समा गए। लगभग आधा घंटा बाद पुलिस और गोताखोर आए और दोनों बच्चों की पानी में तलाश शुरू कर दी। तहसीलदार सुनील कुमार पटेल व प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह भी आ गए।
विज्ञापन


बलखंडी नाका चौकी प्रभारी शेरे आलम व कालवन गंज चौकी प्रभारी केके यादव भी मौजूद रहे। फायर ब्रिगेड कर्मियों और मल्लाहों ने भी जाल डालकर डूबे किशोरों को तलाशना शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कांटे से अली को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। तीसरे किशोर मेराज की खोजबीन देर शाम तक चलती रही।

बांदा। दो दोस्तों को गवां बैठा हर्ष बेहद सदमे में है। उसने बताया कि हम तीनों एक ही कक्षा 10वीं में पढ़ते थे। कोचिंग भी एक साथ पढ़ते थे। वह डीएवी और अली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व मेराज विद्यावती मेमोरियल स्कूल का छात्र था। हर्ष ने बताया कि रविवार को कोचिंग की छुट्टी होने पर अली उसके घर आया और नदी चलने को कहा। घर में बिना बताए तीनों लोग पैदल नदी आ गए। अली के पकड़ने पर वह भी नदी में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें