फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कंप्यूटर शॉप समेत तीन दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

Wed, 02 Oct 2019 06:52 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कंप्यूटर शॉप, एक मेडिकल उपकरणों की शॉप समेत तीन दुकानों को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। तीनों दुकानों से लगभग आठ लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। खास बात यह है कि दो दुकानों पर चोरी के दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर निवासी आशीष तोमर की देव कंप्यूटर्स के नाम से दुकान शहर के सिनेमा रोड पर के चप्पल स्टोर वाली गली में है। मंगलवार रात दुकान में घुसे चोरों ने 14 लैपटॉप (डेल और लेनेवो कंपनी के), एक एलईडी और एक बैटरी चोरी कर ली। दुकान का शटर तोड़कर घुसे दो चोर दुकान के अंदर पहुंचने के बाद बाहर खड़े दो साथियों को चोरी का सामान पकड़ाते रहे।
विज्ञापन

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार चोरों के होने की पुष्टि हुई है। चोरी की दूसरी वारदात नघेटा रोड पर अजय श्रीवास्तव की मेडिकल उपकरण की दुकान पर हुई। चीलपुरवा निवासी अजय श्रीवास्तव की दुकान के ताले तोड़कर चोर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का माल और 23 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। इस दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा में यहां चोरी करने वाले चार लोग भी कैद हो गए।

पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उक्त दोनों ही घटनाएं एक ही तरह से अंजाम दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में दोनों ही स्थानों पर वही चार लोग दिख रहे हैं। इसके अलावा पुलिस बूथ से महज 10 मीटर की दूरी पर सिनेमा चौराहा पर स्थित शानू श्रीवास्तव की दुकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। यहां से लगभग 7500 रुपये चोरी किए गए हैं। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों ही घटनाएं संज्ञान में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें