फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद नगर में चोर ने मासूम का गला रेता

Wed, 27 May 2015 03:06 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदनगर में मंगलवार दोपहर आहट पाकर जगे पांच साल के बच्चे का गला रेत कर चोर भाग निकले। घायल बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की श्वास नली नहीं कटी, वरना उसको बचना मुश्किल था। चोर घर से कुछ नगदी और सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। गोविंदनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात का शिकार बना पांच वर्षीय आदर्श, विवेकानंद नगर कच्ची बस्ती निवासी पिंटू का बेटा है। पिंटू और पत्नी मिथलेश एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार को दोनों नौकरी पर गए थे। पिंटू की बेटी सेहजल ने पुलिस को जो कुछ बताया, उसके मुताबिक दोपहर में आदर्श घर में सोया था। वह छोटे भाई शिवा के साथ पड़ोसी के घर खेल रही थी। इसी बीच दरवाजा खुला पाकर चोर घर में घुसा। चोर बक्सा खोलकर सामान बाहर निकाल रहा था। आहट पाकर आदर्श की आंख खुल गई। अनजान व्यक्ति को देख आदर्श ने शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से चोर ने आदर्श का मुंह दबाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया और भाग निकला। चोर के जाने के बाद लहूलुहान आदर्श रोता हुआ घर से बाहर निकला तो लोगों को घटना की जानकारी मिली।
 सूचना पाकर गोविंद नगर एसओ मौके पर पहुंचे। एसओ विनोद मिश्रा ने घायल मासूम से पूछताछ करने का प्रयास किया लेकिन दर्द की वजह से बच्चा ज्यादा कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद फोरेंसिक टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पिंटू ने बताया कि चोर बक्सेे में रखे ढाई हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पायल समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गया है। एसओ ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी और चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इलाज कर रहे, डॉ. एनके नरुला ने बताया कि घाव काफी गहरा है, लेकिन श्वांस नली कटने से बच गई है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मां ने मासूम को सुनाई लोरी
मासूम बेटे को दर्द से तड़पता देख मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटे के दर्द को भुलाने के लिए मां ने लोरी सुनाई तो वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें