फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: बेखौफ चोरों ने तीन घरों से उड़ाया तीन लाख का माल

Sun, 10 Jan 2021 10:51 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
चोरों ने तीन घरों से उड़ाया तीन लाख का माल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के मरगांया गांव में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने धावा बोला। तीन घरों को निशाना बनाकर तीन लाख से ज्यादा का माल समेट ले गए जबकि चार अन्य घरों के लोग जागने से वे उनके दरवाजे बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन


रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। ग्राम मरगांया में शनिवार रात चोरों ने सबसे पहले गांव के किसान सगे भाई गया प्रसाद व कमलेश पुत्र बालादीन के सूने घरों में धावा बोला।

मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले कुंडी को तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर ली। गयाप्रसाद के मुताबिक, दोनों भाई शनिवार की रात परिजनों व बच्चों सहित उरई के दौलतपुर गांव अपनी भांजी खुशबू की शादी में गए थे।
विज्ञापन


घर से चोर सोने की बेसर, चांदी की हाफ पेटी व दो हजार की नगदी सहित करीब 80 हजार का सामान चुरा ले गए। वहीं भाई कमलेश ने बताया  कि चोर उनके घर से सोने की बेसर चांदी की पायल, चूड़ी तोड़िया व सिक्के, बच्चों की करधनी, पीतल के बर्तन व 15 सौ रुपये सहित घर का अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

कमलेश ने बताया कि उनके घर से चोर डेढ़ लाख की चोरी की है। इसके बाद चोर गांव के वीर सिंह पुत्र शिवसिंह के घर पर धावा बोला। दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर चांदी के जेवर व नगदी साफ कर दी।

आहट सुनकर वीरसिंह व उसकी मां पुष्पा जागी तो चोरों ने उनके कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। वीर सिंह ने 30 हजार की चोरी बताई है। इसके साथ चोरों ने गांव के राजेंद्र पुत्र मइयादीन, हाकिम उर्फ  बंटा पुत्र संतराम, रामकुमार पुत्र भगीरथ व वीरसिंह पुत्र बालादीन के घरों को भी निशाना बनाया पर आहट से परिजनों जाग गए और चोर बिना चोरी किए घरों को बाहर से बंद कर भाग निकले।

चोरों ने घरों में न सिर्फ बाहर से कुंडी लगाई बल्कि मफलर व तौलिया से दरवाजों को बांध भी दिया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा। 

चोरी में गांव के किसी व्यक्ति का हाथ 
पुलिस के अनुसार, जिस तरह से गांव में चोरी हुई है उससे अंदेशा है कि घटनाओं में गांव के किसी व्यक्ति का हाथ है। चोरों को सूने घरों के साथ-साथ अन्य घरों के मुख्य व कमरों के दरवाजे की जानकारी थी। इसे आधार मानकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें