फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लग्जरी कार से आए चोर, रिक्शे पर ले गए 15.50 लाख के जेवरात व 2.50 लाख की नकदी भरी तिजोरी

Thu, 09 Jan 2020 02:40 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चोरी की जानकारी लेते एसएसपी अनंत देव तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की यादव मार्केट में बुधवार रात लग्जरी कार से आये शातिर चोर ज्वैलरी की दुकान से नकदी व जेवरात भरी तिजोरी रिक्शे पर लाद ले गए। तिजोरी में 15.50 लाख के जेवरात व 2.50 लाख की नकदी थी। गश्त कर रहे सिपाहियों और क्षेत्र के चौकीदारों ने गुरुवार तड़के शटर का ताला टूटा देख मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह डीआईजी, एसपी ग्रामीण समेत फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। चकेरी के सफीपुर हरजेंदर नगर लाल बंगला निवासी राजेश कुमार वर्मा की बिधनू में सतबरी रोड यादव मार्केट में जय मां काली नाम से ज्वैलरी की दुकान है। राजेश ने बताया कि बुधवार देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे।

गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे जब सिपाही व चौकीदार सतीश व राजेंद्र सविता ने उनकी दुकान के पास गश्त करते हुए पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा है। उन्होंने तुरंत आलाधिकारियों और राजेश को इसकी जानकारी दी।

राजेश के मुताबिक चोर 13 किलो चांदी, ढाई सौ ग्राम सोना और ढाई लाख की नकदी से भरी तिजोरी उठा ले गए हैं। डीआईजी अनंत देव, एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह पहुंचे।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ऐसे दिया अंजाम
दुकान से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। फुटेज में रात 12:42 बजे एक लग्जरी दुकान के बाहर आई। उसमें से तीन लोग उतरे। इन सभी ने दुकान के बगल के वीके मिश्रा के प्लाट के गेट का ताला तोड़कर वहां से रिक्शा बाहर निकाला।

उसके बाद तीनो ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। तड़के 4:17 बजे तीनों तिजोरी लेकर बाहर निकले और फिर उनका एक साथी रिक्शा लेकर दुकान के बाहर पहुंचा। तिजोरी को रिक्शे पर लादकर सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें