फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग का अड्डा या सपा का दफ्तर

Fri, 29 Jan 2016 01:52 AM IST
ऋषभमणि त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरनाक अपराधियों का गैंग चलाने और चोरी- डकैती का माल रखने की आरोपी रुकसाना ने अपने घर में ही समाजवादी पार्टी का दफ्तर खोल रखा है।
विज्ञापन


कलक्टरगंज की सीपीसी रेलवे कालोनी में रेलवे लाइन के किनारे बस्ती में इकलौता पक्का मकान रुकसाना का है। मकान की दीवार पर मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पेंटिंग बनी है और सपा आर्यनगर विधानसभा लक्ष्मीपुरवा वार्ड लिखा है। दूर से देखकर ही समझ आएगा कि यह किसी का घर नहीं समाजवादी पार्टी का दफ्तर है। यहीं से पुलिस ने रकम बरामद की है।

4 सितंबर 1997 को थाना कलक्टरगंज में रुकसाना की हिस्ट्रीशीट खोली गई और तबसे आज तक इसकी निगरानी जारी है।
हिस्ट्रीशीट में मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मुकदमों सहित कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। 1998, 2002, 2009 में रुकसाना के खिलाफ गुंडा एक्ट और 1999 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन


पार्षदी का चुनाव लड़ा
रुकसाना 2012 में हुए नगर निगम के चुनाव में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है। वह दूसरे नंबर पर आई थी। सूत्रों के अनुसार रुकसाना अगले चुनाव की भी तैयारी कर रही है और उसने जगह- जगह अपने पोस्टर लगवाए हैं। उसके पोस्टरों में मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव की तस्वीरें भी लगी हैं।
विज्ञापन


पति और बहन भी हिस्ट्रीशीटर
रुकसाना का पति वकील अंसारी भी कलक्टरगंज थाने का हिस्ट्री शीटर है। जिसके खिलाफ19 मुकदमे दर्ज हैं। वकील केखिलाफ भी गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन हिस्ट्रीशीट से उसकी फोटो भी गायब है। वहीं रुकसाना की बहन रेहाना भी हिस्ट्रीशीटर है। रेहाना पर मादक पदार्थों की तस्करी के 21 मुकदमे दर्ज हैं। रेहाना के खिलाफ भी गुंडा और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें