फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दो कैदियों की मौत

Mon, 22 Dec 2014 03:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलट और उर्सला में रविवार को इलाज के लिए लाए गए दो कैदियों की मौत हो गई। कैदी राम अवतार (69) को रविवार को हैलट लाया गया, जबकि कैदी विक्रम सिंह (45) को शनिवार को उर्सला में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ठंड के चलते दोनों कैदियों की जेल में हालत बिगड़ गई थी। हालांकि प्रशासन और डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।

कानपुर देहात (रूरा) निवासी राम अवतार पुत्र सोनेलाल को रविवार को माती जेल से हैलट लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को उर्सला में भर्ती कराए गए कैदी विक्रम सिंह(45) उर्फ कन्हैया की भी रविवार को मौत हो गई। कन्हैया के पिता का नाम ऊद्धव सिंह है।

जेल प्रशासन ने विक्रम की तबियत खराब होने पर कोतवाली पुलिस के जरिए विक्रम को उर्सला में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान विक्रम की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना भेजी है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा।

विक्रम को फिट्स (दौरा) आते थे। शनिवार को इसी के कारण विक्रम की तबियत खराब हो गई थी।

उसे उर्सला में भर्ती करवाया गया था। विक्रम जेल में एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रापिक सब्टेंसेस एक्ट) में सजा काट रहा था।
पीडी सलोनिया, जेल अधीक्षक, कानपुर

राम अवतार को दो महीने पहले फालिस मार गई थी, जिसका इलाज हुआ था। रविवार को उसने फिर शरीर में दर्द की शिकायत की थी, जिस पर उसे हैलट भेजा गया। राम अवतार 302 के मामले में सजा काट रहा था।
विज्ञापन


एसपी त्रिपाठी, जेल अधीक्षक, कानपुर देहात (माती)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें