यूपी के हरदोई जिले में कपड़ा व्यापारी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यहां टडियावा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबटा मार्ग पर शिवनारायण (50) पुत्र धन्ना कुशवाहा का मकान है। इस मकान में ही शिवनारायण की कार खड़ी होती है।
विज्ञापन
रात में शिवनारायण रुकने के लिए यहीं आते हैं। रोज की तरह बुधवार रात भी शिवनारायण इसी आवास पर गए थे। रात में अज्ञात लोगों ने डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई।