फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पुरानी रंजिश में किशोर की गोली मारकर हत्या, वारदात खुलासे को तीन टीमें गठित

Sun, 25 Oct 2020 12:09 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
किशोर की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के पिहानी में साल भर पुरानी रंजिश में आरोपियों ने एक घर पर चढ़ाई कर दी। छत पर मौजूद किशोर की गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स मौके पर पहुंच गए और फील्ड यूनिट की टीम ने भी नमूने जुटाए।
विज्ञापन


हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निपानिया निवासी संतराम यादव शुक्रवार शाम पिहानी से वापस निपानिया जा रहे थे। रास्ते में निपानिया तिराहे पर कुछ लोगों ने संतराम को घेरकर मारने का प्रयास किया।

संतराम बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला और गांव पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर संतराम का भतीजा अनुराग यादव (16)पुत्र परशुराम छत पर चढ़कर देखने चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव निवासी विमलेश, अखिलेश पुत्र अनिरुद्ध ,अनूप पुत्र प्रताप सिंह यादव और बबलू पुत्र ठाकुर यादव दीवारों के सहारे अनुराग की छत पर चढ़ गए और वहीं उसे गोली मार दी।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी अनुराग वत्स मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच शुरू की गई । एसपी ने बताया कि आरोपियों के परिवार की एक युवती के साथ मृतक के बड़े भाई ने करीब साल भर पहले दिल्ली जाकर प्रेम विवाह कर लिया था।  

वह अपनी पत्नी के साथ वहीं (दिल्ली) रहता है। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। एसपी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें