फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Sat, 24 Oct 2020 11:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन जिले के सुबाथू में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला शनिवार देर शाम का है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार हरिपुर पंचायत के जगोटा गांव में दो गुटों के आपसी रंजिश में चाकू चले। जिसमें तीन युवक घायल हो गए। तीनों युवकों को उपचार के लिए कुनिहार अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


जहां पर 35 वर्षीय सुखदेव की मौत हो गई। सुखदेव के पेट पर चाकू का गहरा घाव था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल श्रीराम( 30) के भी पेट में चाकू लगा है। तीसरा घायल कुलदीप 18 वर्ष के बाजू व टागों में चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने बताया कि इस मामले के बारे में उन्हें सूचना मिली हैए जिसकी जांच चल रही है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें