फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किशोरी को 10 दिनों तक बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Fri, 20 Mar 2020 03:42 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के नर्वल में बंधक बनाकर 13 साल की बच्ची से दस दिन तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। पिता ने आरोपी के कुछ रिश्तेदारों पर बेटी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने उन्हें रिपोर्ट में शामिल नहीं किया है। नर्वल केपूरनपुर गांव निवासी एक किसान की 13 साल की बेटी दस दिन से गायब थी। काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि जालिमपुरवा गांव निवासी मुनीश पाल बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और एक रिश्तेदार के घर में बंधक बनाकर रखा है।

पुलिस ने बच्ची को छुड़ाकर परिजनों को सौंपा और मुनीश को गिरफ्तार कर लिया। घर पहुंची बच्ची ने आपबीती सुनाई। उसने बताया कि मुनीश ने उसे एक कमरे में बंद कर रखा था और रोज दुष्कर्म कर रहा था। सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही आरोपी को पकड़कर बच्ची को बरामद कर लिया गया। बच्ची की मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। मामले में जिसका भी नाम सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें