पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की महुली पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि महुली इलाके के नाथनगर का रहना वाला वंशी चौहान गैंगेस्टर एक्ट का वांछित था।
एसपी की ओर से उसके खिलाफ 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने गैंगेस्टर एक्ट के इनामी वंशी चौहान को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी (सेंध लगाने की क्रिया) के मामले में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज है।