फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फांसी पर लटकी मिली किशोरी, मां ने पति व भतीजों पर लगाया हत्या का आरोप, हंगामा

Sun, 08 Dec 2019 04:19 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में थरियांव थाना क्षेत्र के शंकर रसूलपुर गांव में एक किशोरी कमरे में फांसी पर लटकी मिली। दूसरे गांव हरदासपुर में रहने वाली मां ने पता चलने पर यहां आकर हंगामा किया। पति व भतीजों पर छह बीघा जमीन के लिए मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस को एक घंटे तक शव नहीं उठाने दिया गया। सीओ सिटी व सीओ थरियांव ने कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचकर मामला संभाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल पिता को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

गांव में रहने वाले किसान रामऔतार लोधी की बेटी रोशनी देवी (14) शनिवार सुबह पीछे कमरे में फांसी पर लटकी मिली। पिता का कहना है कि वह बरामदे में लेटा हुआ था। देर तक दरवाजा न खुलने पर छत के रास्ते धन्नी की मिट्टी हटाकर देखा तो बेटी फांसी पर लटकी थी। कमरे में शराब की बोतलें भी मिली हैं।

रोशनी की मां कई साल से हरदासपुर गांव में अलग रहती है। लीलावती ने बताया कि एक साल पहले रोशनी को उसका पिता रामऔतार अपने साथ ले आया था। रोशनी इकलौती बेटी थी। उसे पैतृक संपत्ति की छह बीघा जमीन मिलनी थी। पति अपने शराब की लत के चलते यह जमीन बड़े भाइयों के लड़कों को देना चाहते थे। इसी विवाद के चलते वह बेटी को साथ लेकर अलग रहती थी।
विज्ञापन

बेटी बाद में पिता के साथ चली आई। लीलावती ने पति व जेठ के लड़कों विनोद व संदीप, सर्वेश और जय सिंह पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वह इसी जमीन से लीलावती बेटी की शादी करना चाहती थी।

हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी केडी मिश्र, सीओ थरियांव राम प्रकाश ने पहुंचकर मामला संभाला। सीओ थरियांव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आत्महत्या या हत्या स्पष्ट होगी। पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें