फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ मामले में समझौता न करने पर महिला के घर पथराव

Mon, 10 Oct 2016 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में एक महिला ने छेड़छाड़ के मामले में समझौता नहीं किया तो आरोपियों के परिजनों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। महिला के सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो महिला ने डीएम को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। 
विज्ञापन


नौबस्ता थाना क्षेत्र के बख्तौरीपुरवा में रहने वाले ऑटो चालक की पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले टिंकू चौरसिया, अनंत तिवारी और कुलदीप पर 16 जुलाई को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने ही वाली है। इसके चलते आरोपी के परिजन महिला पर समझौते का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि मना करने पर टिंकू के भाई गन्नू ने साथियों संग मिलकर रविवार रात को महिला के घर पर पथराव किया। इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि गन्नू को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें