ऊना। क्षेत्र के गांव बसदेहड़ा में एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बसदेहड़ा निवासी नरेश (60) रविवार देर सायं अपने घर के समीप कार्य कर रहा था। अचानक उसे सांप ने डस लिया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते पीजआई रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत चिकित्सक की सहायता लें। झाड़-फूंक वालों के पास समय न व्यर्थ न करें। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौर रहे कि गत दिवस सर्पदंश से बसदेहड़ा गांव की ही एक 40 वर्षीय महिला सुदेश की मौत हो गई थी।