यूपी के चित्रकूट में रविवार देर रात चोरों ने एसडीएम आवास को निशाना बनाया। यहां चोरों ने दस हजार नगदी सहित दो लाख का माल पार कर दिया। एसडीएम आवास में चोरी की इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
यह घटना कोतवाली के पटेल चौराहे की है। जानकारी के अनुसार चोर पीछे का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। एसडीएम कई दिनों से छुट्टी पर गए थे। एएसडीएम सौजन्य कुमार अतिरिक्त चार्ज पर तैनात थे। एसडीएम आवास में चोरी की घटना से पूरे जिले में दहशत फैल गई।