फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने स्टाफ नर्स को पीटा

Thu, 28 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दबंगों ने स्टाफ नर्स को पीट दिया।  जिससे उसके सिर पर चोटें आई हैं। आरोप है कि दबंगों का स्टाफ नर्स ने इलाज में देरी की। दबंगों ने ड्यूटी डाक्टर और कर्मचारियों को भी पीटा।
विज्ञापन


हालत यह है कि सीएचसी के सभी कर्मचारियों ने रात में बिना सुरक्षा कार्य करने से इनकार कर दिया है। सीएचसी के सभी कर्मचारी सुरक्षा की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी भी की।

पीड़ित नर्स की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवासपुर में मंगलवार की रात आठ बजे कल्लू अपने दो साथियों के साथ मोटर साइकिल से गिर जाने के कारण चोट का इलाज कराने आया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इलाज में देरी होने पर स्टाफ नर्स पूनम तिवारी को वह गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉ. वैभव कटियार, फार्मासिस्ट अमित बाजपेयी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन लोगों ने डॉक्टर समेत अन्य कर्मचारियों से भी मारपीट की।

मारपीट में स्टाफ नर्स पूनम तिवारी के सिर में चोटें आ गईं। सीएचसी के कर्मचारियों ने घटना की सूचना थाना मंगलपुर को दी।

चौकी प्रभारी संदलपुर चरनलाल अकेला ने मौके पर जाकर उपद्रव कर रहे लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला। स्टाफ नर्स पूनम तिवारी ने बताया कि वह डाक्टर को बुलाने जा रही थी कि भीड़ ने लेटलतीफी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।

उनका आरोप है कि पुलिस के सामने आरोपी गालीगलौज करते रहे लेकिन वह मूकदर्शक बनी रही।  बुधवार को संदलपुर सीएचसी के डाक्टर और कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया।

सभी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और सुरक्षा देने की मांग की। सुरक्षा न मिलने पर रात की ड्यूटी से इनकार कर दिया है।

स्टाफ नर्स के तहरीर पर थाना मंगलपुर पुलिस ने दशहरी गांव के कल्लू समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। स्टाफ नर्स पूनम तिवारी का कहना है कि आरोपी उन्हें धमका रहा है।

सीएचसी प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि सुबह 8 बजे आरोपियों की तरफ से दो लोग आए थे। उन्होंने फार्मासिस्ट नंदकिशोर को मुकदमा वापस ने लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया।

सीएचसी में रोजाना करीब सौ मरीज आते हैं। संदलपुर निवासी एडवोकेट जय सिंह सीएचसी इलाज कराने पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। पूछने पर पता चला कि किसी नर्स के साथ मारपीट की घटना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें