फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटी, गन्ने की फसल स्वाहा

Thu, 28 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पवई गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से आठ बीघे गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पवई गांव निवासी मंगल सिंह राजपूत ने बताया कि उसने आठ बीघे में गन्ने की फसल बोई थी। बुधवार को दोपहर को गोहांड पावर स्टेशन से निकली जरिया फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। खेत के दूसरे छोर पर वह मजदूरों के साथ फसल की कटाई करवा रहा था।

तार टूटने पर खेत में लगी आग देखकर मजदूर जान बचाकर भाग खड़े हुए। मंगल सिंह ने बताया कि उसने पावर स्टेशन गोहांड फोन कर लाइन बंद कराने का प्रयास किया। जब तक लाइन बंद हो पाती, तब तक उसका गन्ने का खेत जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना उसने जरिया थाने में दे दी है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि तेज हवा के चलने से हाईटेंशन लाइन के तार आए दिन टूटकर गिर रहे है। इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता हैं। किसान मंगल सिंह राजपूत ने बताया कि उसके खेत से निकले बिजली के तारों के पोल तिरछे हो गए हैं और तार भी ढीले हैं।
विज्ञापन


पोलों को सीधा कराने और तारों को ठीक किए जाने के लिए गोहांड पावर स्टेशन में प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से जर्जर तार टूटकर गिर गए और उसकी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। प्रभारी तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिल गई हैं। गांव के लेखपाल को सर्वे कर रिपोर्ट आख्या मांगी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें